Motihari: प्रशिक्षण में दिल्ली जाएंगे 12 बीएलओ, विस चुनाव मद्देनजर होगा प्रशिक्षण

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा से एक - एक बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली में आयोजित होगा.

Motihari: मोतिहारी. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा से एक – एक बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली में आयोजित होगा. जिसकी तिथि 23 व 24 अप्रैल निर्धारित किया गया है. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने पत्र जारी किया है. जिसमें मोतिहारी विधान सभा सभा क्षेत्र-19 से बीएलओ मतदान केन्द्र संख्या फरमूद आलम को चयनित किया गया है. इसी प्रकार रक्सौल 10 से अनुराग बिहार श्रीवास्तव, सुगौली 11 से मुकेश कुमार सिंह, नरकटिया 12 से ललित किशोर प्रसाद, हरसिद्धी 13 से विकास कुमार, गोविदगंज 14 से अरसद अली, केसरिया 15 से लालबाबू राम, कल्याणपुर 16 से निरज कुमार सिंह, पीपरा 17 से मो.जफीर सुबहानी, मधुबन 18 से गलेश शकंर, चिरैया 20 से अशोक कुमार झा, ढाका 21 से राकेश कुमार शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAMANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >