मोतिहारी में पुलिस का बड़ा एक्शन, बगीचे में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, 11 गिरफ्तार

मोतिहारी के राजेपुर में पुलिस ने आम-लीची के बगीचे में छापेमारी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 12 बाइक और नकदी बरामद की गई है।

​Gambling Raid: मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने तेतरिया बाजार के पीछे स्थित एक आम-लीची के बगीचे में अचानक छापेमारी कर रंगे हाथों 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में नकद राशि, ताश के पत्ते और एक दर्जन मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं.

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम, चारों तरफ से घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि राजेपुर थाना क्षेत्र के बगीचे में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पकड़ीदयाल के एसडीपीओ (SDPO) कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से चिन्हित स्थान की घेराबंदी की. जुआरियों को भागने का मौका दिए बिना पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.

12 बाइक और 38 हजार रुपये नकद बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 38,533 रुपये नकद, 135 पीस ताश के पत्ते और 12 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. गिरफ्तार आरोपियों में राजेपुर और मधुबन थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं. राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ और मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय भी इस अभियान में शामिल रहे. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >