मोबाइल दुकान से नकदी सहित 10 लाख की चोरी

थाना क्षेत्र के स्कूल चौक पर स्तिथ एक मोबाइल दुकान का छप्पड़ तोड़कर चोरों ने नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल की चोरी कर ली है.

तुरकौलिया . थाना क्षेत्र के स्कूल चौक पर स्तिथ एक मोबाइल दुकान का छप्पड़ तोड़कर चोरों ने नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल की चोरी कर ली है. पीड़ित दुकानदार अशोक सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से दुकान शाम में बंदकर घर चले गए. खाना खाकर सो गए. करीब तीन बजे मोबाइल में देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था. सीसीटीवी कैमरा मोबाइल से हमेशा कनेक्ट रहता है. उसी समय दुकान पर पहुंच दुकान खोला तो देखा कि एलबेस्टर को तोड़कर दुकान में चोरी कर ली गई है. चोरी हुई सामानों में करीब 70 पीस बड़ा वाला मोबाइल, कीपैड वाला 10 से पंद्रह मोबाइल जिसकी कीमत 10 लाख से अधिक है. वहीं तिजोरी में रखा 32 हजार रुपये भी साथ ले गए है चोर. पुलिस निरीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >