बिहार में 1700 करोड़ की लागत से बन रहा डबल लाइन रेल पुल, अक्टूबर से 140 KMPH की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें, 338 रहेंगी रद्द

Double Line Rail Bridge: बिहार में कई सारे रेल प्रोजेक्ट पर काम किए जा रहे हैं. इनमें से मोकामा में गंगा नदी पर बन रहा डबल लाइन रेल पुल भी बेहद खास माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस पर अक्टूबर से ट्रेनें चलने लगेंगी. इससे पहले 338 ट्रेनों के परिचालन को रद्द भी किया जाएगा.

Double Line Rail Bridge: मोकामा में गंगा नदी पर बन रहे नए डबल लाइन रेल ब्रिज पर अक्टूबर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने जा रही है. इस नए पुल पर ट्रेनें 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. लेकिन इससे पहले कई ट्रेनों को रद्द भी किया जाएगा. त्योहार का सीजन आने वाला है, ऐसे में यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है.

कई ट्रेनें रद्द तो कई के बदले रहेंगे रूट

जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. इसी दौरान अलग-अलग तारीखों में करीब 338 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है. कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, जबकि कुछ ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ेगा. पटना से खुलने या गुजरने वाली करीब 30 जोड़ी ट्रेनें भी प्रभावित होंगी.

14 किमी लंबी है परियोजना

इस रेल प्रोजेक्ट को करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. इस परियोजना में मुख्य रेल पुल की लंबाई लगभग 1.86 किलोमीटर है, जबकि कनेक्टिंग ट्रैक समेत पूरी परियोजना करीब 14 किलोमीटर लंबी है. इससे ट्रेनों को आउटर पर लगने वाले जाम से भी राहत मिल सकेगी. ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद पटना, बेगूसराय, लखीसराय, समस्तीपुर, खगड़िया और सीमांचल समेत उत्तर-दक्षिण बिहार के कई जिलों के बीच सफर आसान होगा.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन राज्यों की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, एनआई का काम सितंबर से शुरू होने की वजह से बिहार के आसपास के राज्यों जैसे कि यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी. हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर-पटना एक्सप्रेस, पटना-जयनगर एक्सप्रेस, मोकामा-किऊल, किऊल-पटना समेत कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी.

इन जंक्शनों से जुड़ेगा नया पुल

रेलवे की माने तो, नया पुल अपर हथीदह, ताल जंक्शन, रामपुर दुमरा, दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी जंक्शन से जुड़ेगा. पुराने गंगा पुल पर सिर्फ सिंगल लाइन है और तकनीकी कारण होने की वजह से समानांतर नया पुल बनाया गया है. इस रेल प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी.

Also Read: बिहार के इन 11 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >