सहरसा में पूर्व MLA किशोर कुमार मुन्ना के भाई से बाइक लूटकर भागे बदमाश, आम लोगों की सुरक्षा राम भरोसे !

सहरसा में तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने पूर्व MLA किशोर कुमार मुन्ना के भाई के साथ हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद से विधि-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...

सहरसा: बिहार में अपराध के आंकड़ों को लेकर पुलिस भले ही खुद से अपनी पीठ थपथपा ले. लेकिन जमीनी हकीकत क्या है. यह किसी से छिपी हुई नहीं है. ताजा मामला सहरसा का है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व MLA किशोर कुमार मुन्ना के भाई के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है.

15 हजार नकद और बाइक छिनकर भागे बदमाश

जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक के भाई अमित बैजनाथपुर से देर शाम सहरसा लौट रहे थे. इसी दौरान मारुति शोरूम के पास पहुंचते ही, तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें हथियार का भय दिखाते हुए पटुआह के पास रोक लिया और हथियार के बल पर 15 हजार रुपये नकद और बाइक लूटकर फरार हो गये.

अहम बातें

  • पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के भाई से 15 हजार नकदी व बाइक की लूटपाट

  • बैजनाथपुर से सहरसा लौट रहे थे पीड़ित आलोक

  • सदर थाना क्षेत्र के मारुति शोरूम के पास घटना

  • तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

पीड़ित अमित ने बताया कि तीन बाइक पर सवार छह हथियार बंद अपराधियों ने गुरुवार देर शाम पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के चचेरे भाई अमित उर्फ राजा से 15 हजार नगद व पल्सर बाइक छीन लिये. अमित बैजनाथपुर से देर शाम सहरसा लौट रहे थे.

पीड़ित ने बताया कि तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों में से तीन अपराधी हथियार से लैस था. घटना के बाद पीड़ित आवेदन देने थाना पहुंचा है. इधर मामले को लेकर सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >