सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

थाना क्षेत्र के भूतही बलान नदी के निकट एन एच 57 पर रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी.

फुलपरास . थाना क्षेत्र के भूतही बलान नदी के निकट एन एच 57 पर रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ननपट्टी गांव निवासी ओम यादव के रूप में हुई है. जबकि घायल की पहचान ननपट्टी गांव सचिन कुमार यादव के रुप में हुई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग व मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचे और शव उठाकर घर ले गये. वहीं घायल सचिन कुमार यादव को बेहतर इलाज के डीएमसीएच भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बाइक होकर किसनीपट्टी से अपने घर ननपट्टी गांव जा रहा था. उसी दौरान नरहिया और फुलपरास के बीच एन एच 57 पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दिया. जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी में नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >