ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

थाना क्षेत्र के जयनगर मधुबनी रेल खण्ड नेगड़ झूला पुल के समीप रेल से गिर कर अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

राजनगर . थाना क्षेत्र के जयनगर मधुबनी रेल खण्ड नेगड़ झूला पुल के समीप रेल से गिर कर अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना राजनगर थाना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जख़्मी युवक को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर भर्ती कराया. जहां चिकित्स्कों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर स्थित नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. जहां ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. अज्ञात युवक उम्र लगभग 25 वर्ष है. राजनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने घटना पुष्टि करते हुए कहा है कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मधुबनी अस्पताल करा कर शव को सुरक्षित रखा गया है. शव की शिनाख्त होने पर परिजन को सौंप दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >