Madhubani News : महादेवमंठ चौक से पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक धराया

अंधरामठ पुलिस गुरुवार को महादेवमंठ चौक से पिस्तौल व एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

फुलपरास. अंधरामठ पुलिस गुरुवार को महादेवमंठ चौक से पिस्तौल व एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान महादेवमंठ निवासी शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है. अंधरामठ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की. थानाध्यक्ष ने कहा कि हथियार व कारतूस के साथ धराए व्यक्ति को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >