Madhubani News : लोकतंत्र के प्रति आपकी सबसे बड़ी जिम्मेवारी मतदान करना

जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर जिले के मतदाताओं को मैथिली भाषा में अधिक से अधिक मतदान करने का अपील की है.

मधुबनी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर जिले के मतदाताओं को मैथिली भाषा में अधिक से अधिक मतदान करने का अपील की है. डीएम ने कहा कि मधुबनी के सभ मतदाता लोकनि सं आग्रह करै छी जे बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025क लेल मधुबनी में 11 नवंबर क”””” मतदानक तिथि निर्धारित अछि. योग्य जनप्रतिनिधि चुनबाक जिम्मेवारी सभ गोटे के अछि. ई अवसर पांच बरखक बाद भेटत. अहि लेल हम सभ गोटे सं अपील करै छी जे मधुबनी में शत-प्रतिशत मतदान होई. सभ मतदाता लोकनि 11 नवंबर क भोट अवश्य खसाऊ. इसके साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र के प्रति आपकी सबसे बड़ी जिम्मेवारी मतदान करना है. आपको जो भी प्रत्याशी पसंद हों, आप उन्हें मतदान करें. यदि कोई भी पसंद न हों तो नोटा के बटन दबाकर ही सही मतदान करने अपने मतदान केंद्र पर जरूर जाएं. उन्होंने कहा कि पूरे जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोग केवल 11 नवंबर की तिथि को सफल बनाने में जुटे हैं. उनकी मेहनत को सफल बनाने के लिए आप मतदान अवश्य करें या आप मधुबनी जिले को मतदाता प्रतिशतता में अव्वल बनाने व अपने मधुबनी वासी होने के स्वाभिमान के लिए मतदान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >