Madhubani News : पोर्टल पर छात्रों का नाम नहीं रहने पर नहीं मिलेगी योजनाओं का लाभ

विद्यालय प्रधानों को बीपीआरओ सह बीइओ शेखर कुमार ने यू डाइस पोर्टल पर वर्ग एक से 12वीं कक्षा तक के नव नामांकित छात्र- छात्राओं की एंट्री जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है.

बिस्फी. क्षेत्र स्थित प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक, मदरसा व निजी विद्यालय के विद्यालय प्रधानों को बीपीआरओ सह बीइओ शेखर कुमार ने यू डाइस पोर्टल पर वर्ग एक से 12वीं कक्षा तक के नव नामांकित छात्र- छात्राओं की एंट्री जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि विभाग ने पोर्टल खोल दिया है, जहां सभी ऑप्शन दिये गये है. सभी प्रधानाध्यापक को यथाशीघ्र नए नामांकन डायस पोर्टल पर अविलंब अपलोड करने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है. पोर्टल बंद हो जाने के बाद काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. जिस छात्र छात्राओं का पोर्टल पर नाम नहीं रहेगा. वैसे छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं लाभ देय नहीं होगा. जिसकी सारी जवाबदेही विद्यालय प्रधान को होगीं. वहीं, सभी 28 संकुल संसाधन के संचालक एवं समन्वयक को संकुलवार वर्ग एक एवं वर्ग दो और नवमी, दशमी, 11 वीं एवं 12 वीं में नामांकित छात्रों की संख्या यथाशीघ्र उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया है. ताकि 21 नवंबर से पुस्तक, नोटबुक, बैग का वितरण सुनिश्चित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >