यशराज को इंटर की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान

यशराज झा ने डा. एनसी कॉलेज से विज्ञान संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों, अपने गांव, प्रखंड व जिले का सम्मान बढ़ाया है.

बेनीपट्टी . डा. एनसी कॉलेज और लोहा स्थित एमएससी प्लस टू उच्च विद्यालय लोहा में अध्ययनरत छात्र यशराज झा और आस्था कुमारी ने इंटर की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले का सम्मान बढ़ाया है. रहिका प्रखंड के सौराठ पोखरौनी निवासी परशुराम झा व आंगनबाड़ी सेविका प्रियंका झा की पुत्री आस्था ने वाणिज्य संकाय में 91.4 फीसदी , 457 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर माता- पिता, गुरुजनों, अपने विद्यालय समेत जिले का सम्मान बढ़ाया है. वह आइएस बनकर समाज व राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा करना चाहती हैं. अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के एचएम मिथिलेश झा, वाणिज्य शिक्षक संजय झा व अपने माता पिता के प्रभावी प्रेरणा को दी है. वहीं बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गांव निवासी यशराज झा ने डा. एनसी कॉलेज से विज्ञान संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों, अपने गांव, प्रखंड व जिले का सम्मान बढ़ाया है. यशराज ने 461 अंक प्राप्त किया हैं. यशराज के पिता शैलजानंद झा प्राइवेट स्कूल के शिक्षक जबकि मां राजरानी कुमारी सरकारी विद्यालय की शिक्षिका हैं. यशराज गेट की परीक्षा पास कर समाज व राष्ट्र की सेवा करना चाहता है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पिता की प्रेरणा और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है. बड़ी संख्या में लोगों ने आस्था और यशराज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >