Madhubani News : महावीर झंडा पूजन शुरू, निकाली कलशयात्रा

सिमरी पंचायत के दुबियाही गांव में शनिवार को महावीर झंडा पूजा शुरू हुई,

बिस्फी. सिमरी पंचायत के दुबियाही गांव में शनिवार को महावीर झंडा पूजा शुरू हुई, जो 7 मई तक चलेगी. मौके पर नवयुवक महावीर झंडा पूजा समिति की ओर से कलशयात्रा निकाली गयी. इस दौरान 151 कन्याओं ने पूजा स्थल से लेकर गांव का भ्रमण करते हुए कपिलेश्वर स्थान स्थित तालाब में पवित्र जल भरकर वेद मंत्र उच्चारण के साथ पूजा स्थल पर कलश स्थापित किया. हर हर महादेव, जय श्रीराम, हनुमान जी की जय की जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. समिति के अध्यक्ष लाल बाबा ने कहा कि श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित का भी आयोजन किया गया है. वहींं, मेला का उद्घाटन राजसभा सदस्य डॉ. फैयाज अहमद, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव, पंचायत के मुखिया सुधीर कुमार यादव, सरपंच हीरालाल यादव, अरुण कुमार यादव, समिति के अध्यक्ष श्रीलाल बाबा सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >