Madhubani News : जनसुराज का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

कलुआही प्रखंड स्थित हरिपुर उत्तर पंचायत के नव दुर्गा मंदिर मालटोल परिसर में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया.

मधुबनी. कलुआही प्रखंड स्थित हरिपुर उत्तर पंचायत के नव दुर्गा मंदिर मालटोल परिसर में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता कलुआही प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह और संचालन पूर्व प्रवक्ता सह बेनीपट्टी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी मनीष कुमार ने किया. मनीष कुमार ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा चल रही है. जनता सत्ता सुख प्राप्त करने वाले सभी पार्टी से हटकर नया विकल्प की तलाश में हैं. इसलिए सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जनसुराज और प्रशांत किशोर की व्यवस्था परिवर्तन के सिद्धांतों से अवगत कराएं. इसी के लिए प्रत्येक प्रखंड में जनसुराज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती दो दिन जिले का दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए हैं. सम्मेलन को महेश ठाकुर, ऋषभ कुमार वत्स, अनिल कुमार पासवान, रवि प्रसाद, दिगंबर पंडित, संजय ठाकुर, वकिल साह ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >