Madhubani News : प्रसाद, पचही और परवलपुर में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

प्रखंड के प्रसाद, पचही एवं परवलपुर गांव में आदर्श जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मधेपुर. प्रखंड के प्रसाद, पचही एवं परवलपुर गांव में आदर्श जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिगंबर चौधरी एवं प्रखंड प्रतिपालक विश्वजीत कुमार सुमन भी शामिल हुए. वहीं, महिला सशक्तीकरण के लिए बिहार सरकार की ओर से संचालित योजनाएं तथा जीविका से संबंधित कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया. मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने अनुभव साझा किया. कृषि उद्यमी शोभा देवी, सतत जीव कोपार्जन योजना के विमला देवी ने विस्तृत से जानकारी दी. संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपना अनुभव साझा किया. कहा कि लोग सरकार के विभिन्न योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं. ग्रामीण महिलाओं की सार्वजनिक आकांक्षा एवं अपेक्षा तथा सड़क, सोलर लाइट, मधेपुर को रेल से जोड़ने, जीविका बैंक, जीविका भवन, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक विवाह भवन इत्यादि योजनाओं का ग्रामीण महिलाएं द्वारा मांग की गई. कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिगंबर चौधरी, जीविका कर्मी शशि भूषण जायसवाल, इंद्रजीत कुमार, इंद्र लता कुमारी, राजा प्रसाद, गौतम कुमार पासवान, अमित कुमार, सुशांत शेखर, शैलेश ठाकुर, शिव शंकर कुमार, विपिन कुमार, ललन कुमार, कमलेश कुमार, शिवनारायण यादव, संजय, विक्रम, बुशरा, विभा एवं पंचायत के जीविका कैडर एवं जीविका दीदी शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >