Madhubani News : पुलिस ने जलती चिता से महिला का अधजला शव किया बरामद

स्थानीय थाने की पुलिस ने पिछले गुरुवार को नौआबाखर गांव स्थित आम के बगीचा में धधकती चिता से एक महिला का अधजला शव बरामद किया.

घोघरडीहा. स्थानीय थाने की पुलिस ने पिछले गुरुवार को नौआबाखर गांव स्थित आम के बगीचा में धधकती चिता से एक महिला का अधजला शव बरामद किया. जिसे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. मृतिका की पहचान नौआबाखर निवासी रंजीत कुमार साह की पत्नी संगीता कुमारी (30) के रूप में हुई. मृतिका के पिता लौकही थाना क्षेत्र के हिरपट्टी निवासी जगदीश प्रसाद गुप्ता ने दामाद व उसके ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या का पर लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका के पिता जगदीश प्रसाद की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाल पुलिस के साथ नौआबाखर गांव स्थित आम के बगीचे में पहुंचे, जहां शव को जलाया जा रहा था. पुलिस वाहन को देखते ही जलती हुई चिता को छोड़कर सभी भाग गये. इसके बाद पुलिस ने चौकीदार के सहयोग से जलती हुई चिता से अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाल ने कहा कि आरोपी घर छोड़कर फरार है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, मृतिका के पिता ने दूरभाष पर बताया कि पोस्टमार्टम से लौटने पर हत्यारोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >