Madhubani News : प्रसव के लिए पहुंची महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उमगांव के चिकित्सक पर कुछ लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है.

हरलाखी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उमगांव के चिकित्सक पर कुछ लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है. फुलहर गांव की एक महिला की मौत के बाद गांव के महादलित परिवार के लोगों ने प्रदर्शन कर अस्पताल के चिकित्सक के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाया. प्रदर्शन में शामिल मिथिलेश सादा, रामप्रीत सादा, बिंदेश्वर सादा, सुंदेसर सादा, उपेंद्र सादा, सोने सादा, संजीवन सादा, संतोष सादा, रतन सादा, अशोक सादा, परमेश्वरी देवी, समनी देवी, पुरनी देवी, पवित्री देवी, रेणु देवी, कौशल्या देवी, फूलों देवी समेत अन्य का आरोप है कि दिलखुश सादा की पत्नी कविता देवी को प्रसूति के लिए शनिवार को सीएचसी उमगांव ले जाया गया, जहां प्रसव के बाद बच्चा सही था, लेकिन इस दौरान प्रसूता की खून का श्राव होने लगा. जिसे संबंधित चिकित्सक ने नजर अंदाज कर दिया. मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता भी भाग गयी. आनन- फानन में अस्पताल के चिकित्सक ने उसे सोमवार को रेफर कर दिया, लेकिन खून अत्यधिक मात्रा में बहने के कारण महिला का रास्ते में ही मौत हो गयी. परिजनों का यह भी आरोप है ऑपरेशन व इलाज के नाम पर डॉक्टर ने चार हजार रुपये भी लिये थे. इस संबंध में सीएचसी प्रभारी लीलेश कुमार ने बताया कि लगाया गया आरोप निराधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >