सर्पदंश से महिला की मौत

नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित भटहीशेर गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई.

बेनीपट्टी. नगर पंचायत के वार्ड 13 स्थित भटहीशेर गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान नगर पंचायत के वार्ड 13 के भटहीशेर गांव निवासी ओमप्रकाश झा की पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला को बीते मंगलवार की रात घर के कमरे में पलंग पर सोई थी. इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने डंस लिया. जिसके बाद उसके परिजन इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार कर दरभंगा रेफर कर दिया. जहां दरभंगा में ही इलाज के दौरान उसकी मौत बुधवार की देर रात में हो गई. गुरुवार की सुबह महिला का शव दरभंगा से भटहीशेर गांव स्थित घर पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >