शॉर्ट सर्किट से लगी आग झुलसकर महिला की मौत

अरेर थाना के लक्ष्मीपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में लगी आग में झुलसकर एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला लक्ष्मीपुर गांव निवासी जगरु मुखिया की पत्नी दुलारी देवी (65) है.

बेनीपट्टी : अरेर थाना के लक्ष्मीपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में लगी आग में झुलसकर एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला लक्ष्मीपुर गांव निवासी जगरु मुखिया की पत्नी दुलारी देवी (65) है. अगलगी की इस घटना में तीन मवेशी की झुलसकर मौत हो गयी. साथ ही घर में रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान भी जलकर राख हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात महिला अपने घर में सो रही थी. उसी क्रम में शॉट सर्किट से घर में आग लग गयी. जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आग की लपटें तेज हो गयी. घर में रखे सामान धू-धू कर जलने लगा. महिला शोर मचाने लगी और फूस के बने एक कमरा में बंधी बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने के लिये दौड़ पड़ी. बकरियों को बचाने के क्रम में महिला बुरी तरह झुलस गयी. अगलगी का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंच आग बुझाने में जुट गये.

ग्रामीणों ने घटना की सूचना अरेर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अरेर थाने की पुलिस और अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर पहुंच आग बुझाने जुट गये. काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अग्निशमन वाहन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन और फर्नीचर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग से बुरी तरह झुलसी महिला को बाहर निकलकर इलाज के लिये भेजा गया. लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला ने दम तोड़ दिया. अरेर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. अरेर थाने में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. विदित हो कि महिला के पति, पुत्र और पुत्रवधू सहित पूरा परिवार दिल्ली रहकर मजदूरी करते हैं. घटना की सूचना मृतका के पति और परिजनों को दे दी गयी है. सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा है कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को क्षति के आकलन करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >