Madhubani News : बिजली गिरने से गेहूं की फसल जलकर राख

आकाशीय बिजली गिरने से रामनगर नोनियारी निवासी रामलोचन सिंह के खेत में काटकर रखे गेहूं की फसल जलकर राख हो गया

घोघरडीहा.

प्रखंड क्षेत्र के पिरोजगढ़ पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव में बुधवार की सुबह तेज आंधी और बारिश से पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से रामनगर नोनियारी निवासी रामलोचन सिंह के खेत में काटकर रखे गेहूं की फसल जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार करीब 10 कट्ठा में लगे गेहूं फसल काटकर बोझ बांधकर तैयार होने के लिए खेत में इकट्ठा करके रखा था. बुधवार की सुबह अचानक मौसम बदला, बिजली चमकने लगी और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. सतर्क किसान फसल को भीगने से बचाने के जतन कर रहे थे. इसी दौरान रामलोचन सिंह के खेत में इकट्ठा करके रखे गेहूं के बोझ पर आकाशीय बिजली गिरी और फसल में आग लग गई. तेज हवा के कारण आग ज्यादा भड़क गई और पूरे बंधे बोझ को अपने चपेट में ले लिया. आसपास के किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने राज्य सरकार से प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >