Madhubani News : वेतन भुगतान नहीं होने पर 16 जुलाई से चिकित्सक करेंगे कार्य बहिष्कार

दो माह के अवरुद्ध वेतन का भुगतान नहीं होने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने 16 जुलाई से ओपीडी सेवा का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है.

मधुबनी. दो माह के अवरुद्ध वेतन का भुगतान नहीं होने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने 16 जुलाई से ओपीडी सेवा का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में सदर अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार को आवेदन देकर दो माह से लंबित वेतन का भुगतान के लिए गुहार लगाई है. 16 जुलाई के बाद भी वेतन भुगतान नहीं होने की स्थिति में इमरजेंसी सेवा का भी कार्य बहिष्कार किया जाएगा. इस दौरान मरीजों को होने वाली परेशानियों की जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी. आवेदन में चिकित्सकों ने कहा कि 2 माह के वेतन भुगतान नहीं होने से चिकित्सकों को आर्थिक एवं मानसिक समस्याओं से रू-ब-रू होना पड़ रहा है. भासा ने कहा था कि जब तक चिकित्सकों की मांग पूरी नहीं हो जाता है बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >