मतदान हमारा पहला कर्तव्य

इस बार वे हर हाल में मतदान करें. देश को मजबूत लोकतंत्र की जरूरत है.

मधुबनी. शहर की जेएमडीपीएल महिला कॉलेज के प्राध्यापक व कर्मियों ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि इस बार वे हर हाल में मतदान करें. देश को मजबूत लोकतंत्र की जरूरत है. इन्होंने एक स्वर में कहा मतदान लोकतंत्र की रीढ़ है और इस रीढ़ को मजबूत करना हम सबका परम कर्तव्य है. मतदान लोकतंत्र का महापर्व है. इसे भी पारंपरिक रूप में मनाया जाना चाहिए. सोमवार को प्रभात खबर द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम का आयोजन महिला कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया गया. प्राध्यापकों व कर्मियों ने कहा कि अपने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और लोकतंत्र में मतदान जनता की सबसे बड़ी ताकत होती है. बिना मतदान के एक मजबूत लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती. मतदान के प्रति वोटरों को जगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. इस बार वे सब खुद चल कर एक एक वोटर के पास जाएंगे और उन्हें वोट की अहमियत बता कर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. इस बार मतदान का प्रतिशत कम से कम 70 प्रतिशत के पार होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >