Madhubani News : ग्रामीणों ने खेल परिसर के निर्माण कार्य को कराया बंद

नाहस खंगरैठा हाई स्कूल में बनाए जा रहे खेल परिसर निर्माण कार्य को स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण बंद करना पड़ा.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के नाहस खंगरैठा हाई स्कूल में बनाए जा रहे खेल परिसर निर्माण कार्य को स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण बंद करना पड़ा. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत 9 लाख 26 हजार रुपये की लागत से उक्त विद्यालय के पूरब उतर दिशा में खेल परिसर का निर्माण कार्य कराया जा रहा था. राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव सिंह यादव के नेतृत्व में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विजय चंद्र घोष, कामेश्वर यादव, पूर्व मुखिया नवल यादव, मातबर यादव एवं महेश यादव ने उक्त स्कूल के निर्माण कार्य को बंद करवा दिया. ग्रामीण का आरोप है कि उक्त भूभाग में खेल परिसर बनाए जाने से स्कूल के खेल मैदान का स्वरूप ही बर्बाद हो जाएगा. जिस कारण भविष्य में इस मैदान में कोई आम सभा नहीं हो सकता या खेल कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं हो सकता. उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद झा ने भी उक्त भाग पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को अनुपयोगी बताया है. यह योजना पंचायत कोष से कराया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >