Madhubani News : मचौलिया गांव से चंद्रसेनपुर बाजार तक सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी

चंद्रसेनपुर बाजार तक कच्ची सड़क को राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद की अनुशंसा पर मिट्टी देकर समतल कर चलने लायक बनाया जा रहाा है.

बिस्फी. सिमरी पंचायत के मचौलिया गांव से चंद्रसेनपुर बाजार तक गढानुमा कच्ची सड़क को राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद की अनुशंसा पर मिट्टी देकर समतल कर चलने लायक बनाया जा रहाा है. यह कार्य अरुण कुमार यादव की देखरेख में की जा रही है. राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने बताया कि आजादी के बाद अभी तक मचौलिया गांव की यह सड़क का कालीकरण की बात तो दूर खरंजाकरण भी नहीं हो पाया. बरसात के दिनों में सड़क गढ्ढों में तब्दील हो जाता है. सड़क से पैदल आना जाना बिल्कुल रहता है. सांसद कोष से उक्त सड़क का पक्कीकरण भी किये जायेगे. सड़क की मरम्मत करने से मचौलिया गांव के लोग लोग बिस्फी प्रखंड, अनुमंडल बेनीपट्टी एवं जिला मुख्यालय सुगमतापूर्वक आने जाने लग जाएगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >