मधवापुर. इंडो नेपाल सीमा पर मधवापुर में तैनात 48वीं बटालियन एसएसबी के जवान सीमा पर सख्ती तेज कर दी है. नेपाल की ओर से आने वाले व नेपाल की ओर जाने वाले सभी लोगों, वाहनों व सामानों की सघन तलाशी ली जा रही है. आने – जाने वाले सभी लोगों खासकर संदिग्धों से गहन पूछताछ व आइडी फ्रूफ चेक करने के बाद ही उसे आने या जाने की इजाजत दी जा रही है. एसएसबी के सभी जवान अलर्ट मोड में है. सीमा पर गश्ती तेज कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
