रहिका. सीपीएम की जिला सचिव मंडल की बैठक रहिका अंचल के हुसैनपुर में हुई. बैठक की अध्यक्षता सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण यादव ने किया. बैठक में सीपीएम के जिला सचिव मनोज ने कहा कि सीपीएम के पूर्व जिला सचिव, हुसैनपुर पंचायत के मुखिया व पैक्स अध्यक्ष स्वर्गीय भोगेंद्र यादव का 6 मई को मूर्ति अनावरण किया जाएगा. मूर्ति का अनावरण सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद एमए बेबी और पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद अशोक धावले करेंगे. जिसमें सीपीएम के राज्य सचिव ललन चौधरी, सीपीआई के पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय, केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद, सीपीएम विधायक दल के नेता अजय कुमार, विधायक समीर कुमार महासेठ, विधायक भारत भूषण मंडल, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, रामपरी सहित जिला के नेता शिरकत करेंगे. सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने कहा कि मूर्ति पूर्व प्रमुख बिस्फी शीला देवी ने दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
