संघ का संगठनात्मक चुनाव स्थगित

प्रखंड स्तरीय शिक्षक संघ के संगठनात्मक चुनाव को तत्काल स्थगित कर दिया है.

मधुबनी. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रखंड स्तरीय शिक्षक संघ के संगठनात्मक चुनाव को तत्काल स्थगित कर दिया है. संगठनात्मक चुनाव के लिए 21 व 28 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी. लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण तत्काल इसे स्थागित करने का निर्णय लिया गया है. संघ क प्रधान महासचिव महादेव मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लोकसभा चुनाव के कारण सम्पूर्ण देश में आचार संचिता लागू है. उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी से अनुमति की मांग शिक्षक संघ द्वारा की गयी. अनुमति नहीं मिलने के कारण तत्काल प्रखंड स्तरीय चुनाव स्थगित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >