Madhubani News : पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार

अरेर थाने की पुलिस ने एक पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

बेनीपट्टी. अरेर थाने की पुलिस ने एक पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवकों की पहचान अरेर थाना के सिनुवारा निवासी अभय कुमार चौधरी व उसी गांव के सुमन कुमार ठाकुर के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि बीते 18 नवंबर की रात करीब 10 बजे आस-पास अपर थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि अरेर चौक के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहा है. सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अपर थानाध्यक्ष द्वारा एसपी को अवगत कराया गया. इसके बाद छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसमें अपर थानाध्यक्ष के अलावे एसआइ निरंजन कुमार, संजय कुमार, एएसआइ भारत कुमार सहित दलबल को शामिल किया गया. छापेमारी के क्रम में दो युवक पुलिस बल को देखकर बाइक से भागने लगे. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. इसके बाद पकड़े गये युवकों की तलाशी ली गई तो सुमन के पास से मैग्जीन लोडेड पिस्टल बरामद हुआ. इसके अलावे 2 मोबाइल एवं एक बाइक भी बरामद किया गया है. इसके बाद बरामद हुए हथियार, मोबाइल एवं बाइक को विधिवत जब्त कर दोनों युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. अरेर थानाघ्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने कहा कि पकड़े गये दोनों युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपितों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है. जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >