दो वार्ड पार्षद व प्रतिनिधि शराब के नशे में धराये

नेपाल के सखरा भगवती स्थान से दर्शन कर वापस आ रहे झंझारपुर नगर परिषद के चार लोग शराब के नशे में उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़े हैं.

झंझारपुर. नेपाल के सखरा भगवती स्थान से दर्शन कर वापस आ रहे झंझारपुर नगर परिषद के चार लोग शराब के नशे में उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. नेयोर चेक पोस्ट पर उनकी गाड़ी को रोका गया और जांच में शराब के नशे में पाए गए. उत्पाद विभाग के एएसआई अमरेंद्र कुमार ने बताया कि एक ही वाहन में कुल आठ लोग सवार थे. जिसमें चार लोग पूरी तरह नशे में थे. नशे में रहने के कारण हिरासत में लिए जाने वाले चार लोगों में दो पार्षद एवं दो पार्षद प्रतिनिधि हैं. सभी चारों को उत्पाद विभाग ने झंझारपुर के उत्पाद न्यायालय में उपस्थापित किया है. इन्हें 2:30 बजे दोपहर में नेयोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम हिरासत में लिया. टीम में एएसआई अमरेंद्र कुमार के अलावा सन्नी कुमार, रोशन कुमार सहित 5 से 6 लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >