विभिन्न जगहों पर 342 बोतल शराब के साथ दो तस्कर धराये

पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में 342 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को बाइक व ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया.

मधवापुर.

स्थानीय थाना पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में 342 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को बाइक व ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एसआई अरविंद पासवान के नेतृत्व में की गयी. पहली कार्रवाई मधवापुर स्थित कॉलेज के पास की गई. जहां एक बाइक पर लदे बैग में कुल 72 बोतल शराब लेकर तस्कर भारतीय बाजार की ओर जा रहा था. जिसे जांचोपरांत बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. तस्कर बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी रौशन कुमार बताया गया है. दूसरी कार्रवाई में बिहारी पैक्स गोदाम के पास एक ई रिक्शा पर सीट के नीचे से 270 बोतल शराब बरामद हुई. गिरफ्तार तस्कर सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना स्थित परसौनी निवासी संजीव कुमार बताया गया है. मधवापुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने कहा कि दोनों तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

84 लीटर देसी शराब व बीयर जब्त

झंझारपुर/ लखनौर.

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में 84 लीटर देसी शराब एवं बियर के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि 6 लोग पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. सूचना पर भैरवस्थान पुलिस रुपौली गांव में छापामारी अभियान चलाया था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, सात घरों से देसी शराब एवं बियर की बोतल बरामद हुई. रुपौली निवासी भोला महतो के पुत्र गणेश महतो को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा राजेंद्र महतो, मुकेश महतो, राजकुमार महतो, दिनेश महतो, महेश महतो एवं महेंद्र महतो के घर से पुलिस ने शराब व बियर जब्त किया है. एक गिरफ्तार हुए. सभी 7 लोगों को नामजद करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. अपर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि छापामारी में एक उजाला रंग की स्कूटी भी जब्त की है.

389 लीटर शराब बरामद, 28 आरोपित गिरफ्तार

मधुबनी.

जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अंदर जिले से विभिन्न मामले के 28 आरोपितों को पकड़ा है. एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिले में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, जब्त शराब मामले में 6, हत्या के प्रयास मामले में एक, आर्म्स एक्ट मामले में एक व अन्य मामले में 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 18 वारंट का निबटारा किया गया है. पुलिस ने 389.640 लीटर शराब भी बरामद किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 216 वाहनों से 3 लाख 67 हजार 500 रुपये जुर्माना भी वसूला है. पुलिस ने 5 बाइक, एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक मोबाइल व 1 ई – रिक्शा जब्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >