पुलिस को देखकर भागने लगे तस्कर, बैग से निकला नेपाली गांजा

खुटाैना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे एक किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है.

Madhubani News: खुटौना थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान नेपाल से लाए जा रहे एक किलो नेपाली गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Khutauna News: पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

थानाध्यक्ष राकेश कुमार पासवान ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के हुदरा चौक के पास नेपाल की ओर से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए. पुलिस को सामने देखकर दोनों घबरा गए और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया. हालांकि गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया.

बैग की तलाशी में मिला नेपाली गांजा

पुलिस ने दोनों के बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा बरामद हुआ. थाना लाकर जब्त मादक पदार्थ का वजन कराया गया, जिसमें कुल एक किलो नेपाली गांजा पाया गया. इसके बाद गांजा, बाइक और दोनों आरोपियों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.

दोनों आरोपी भेजे गए जेल

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी भोरिल यादव तथा बलानपट्टी गांव निवासी रविन्द्र गुरमैता के रूप में बताई. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

तस्करी रोकने के लिए बढ़ाई गई गश्ती

थानाध्यक्ष राकेश कुमार पासवान ने कहा कि नेपाल सीमा से होने वाली अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाई गई है. भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: कछुआ लखनौर स्कूल में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, वैद्यनाथ पासवान बने अध्यक्ष


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramesh kumar sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >