चोरी की बाइक के साथ दो लोग गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर बड़हारा गौर गांव से एक चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया.

राजनगर. गुप्त सूचना पर बड़हारा गौर गांव से एक चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के बड़हारा गांव निवासी बबलू राम के रूप में हुई है. वहीं दूसरे गिरफ्तार आरोपित युवक भटसिमर गांव निवासी शंकर मंडल के रूप में हुई है. थाना थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि कोईलख गांव निवासी भावनाथ झा की बाइक घर के दरवाज़े से मार्च 2024 को चोरी हो गई थी. इसे लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की चोरी की बाइक लेकर दो युवक घूम रहा है. थानाध्यक्ष सचिन कुमार पुलिस बल के सहयोग चोरी की बाइक के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >