विदेशी मुद्रा के साथ दो नेपाली नागरिक धराये

जावनों ने तीन लाख 20 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक नेपाली युवक व एक महिला को पकड़ा है.

हरलाखी . भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल हरिने कैम्प के जावनों ने तीन लाख 20 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक नेपाली युवक व एक महिला को पकड़ा है. इसकी पहचान नेपाल धनुषा जिला अंतर्गत तारी गांव निवासी अरविंद कुमार मंडल व मनिया देवी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य आरक्षी पाटिल, अतुल, माधव व अन्य एसएसबी जवान सीमा स्तंभ संख्या 280/23 के समीप विशेष गश्ती कर रहे थे. इसी क्रम में नेपाल से भारत में प्रवेश करते ही दोनों को रोककर तलाशी ली गई. युवक के पास से मोटी रकम बरामद की गयी. एसएसबी के मुताबिक पूछताछ के क्रम में दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि एसएसबी से सुपुर्द आरोपी को निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया है. एफएसटी टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >