कोरोना का संदिग्ध होने पर नेपाल के दो युवकों को लाया गया सदर अस्पताल

नेपाल के धनुषा जिले के पारखी महुआ के दो युवकों को कोरोना वायरस का संदिग्ध होने के कारण गुरुवार को सदर अस्पताल लाया गया.

मधुबनी : नेपाल के धनुषा जिले के पारखी महुआ के दो युवकों को कोरोना वायरस का संदिग्ध होने के कारण गुरुवार को सदर अस्पताल लाया गया. इससे हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सीएस सहित सदर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सकों की टोली ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा. करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. विभिन्न प्रकार की जांच हुई. सीएस डा. किशोर चंद्र चौधरी ने तीन घंटे बाद दोनों युवकों को वापस भेज दिया.

सीएस डॉ किशोर चंद्र चौधरी ने बताया है कि दोनों में किसी प्रकार के कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये गये हैं. तीन घंटे तक सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा. सदर अस्पताल के कर्मचारी से लेकर चिकित्सक तक आनन फानन में मुुंह पर मास्क लगा लिये. जिसे देखो वहीं मास्क के लिए दौड़ लगा रहा था. जिला सर्वेक्षण इकाई के इपिडेमियोलॉजिस्ट अनिल चक्रवर्ती ने दोनों की पूरी हिस्ट्री ली. सिविल सर्जन ने कहा कि राजन में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया है. इससे पूर्व जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम द्वारा अहमदाबाद से जयनगर आये यात्री राजन पासवान को जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >