Madhubani : आंधीसे दो दर्जन घरों को नुकसान

कई घरों का छप्पर उड़ गया. बिजली पोल एवं पेड़ पौधे उखड़ गये.

Madhubani : बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र में रविवार की देर शाम आये आंधी तूफान एवं भारी बारिश के कारण कई घरों का छप्पर उड़ गया. बिजली पोल एवं पेड़ पौधे उखड़ गयो. इससे 10 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है. बलहा पंचायत के मोहन टोल में दो दर्जन से अधिक घरों का एस्बेस्टस उड़ गया. इससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. वहीं बिजली पोल गिरने एवं घर की छत उड़ जाने के कारण दो बच्चे, दो महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है. पीड़ित परिवार आसमान के नीचे शरण लिए हुए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया गया है. सीओ संतोष कुमार सिंह ने तत्काल घटना की जानकारी लेते हुए सीआई विजय यादव को नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित परिवारों के बीच राहत कार्य चलाने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >