Madhubani News : बर्तन दुकान लूट मामले में दो बदमाश गिरफ्तार, रुपये व बाइक बरामद

पुलिस ने दीपक बर्तन दुकान में घुसकर लूट मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर लूट के दो अपराधी को गिरफ्तार किया है.

जयनगर. पुलिस ने दीपक बर्तन दुकान में घुसकर लूट मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर लूट के दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक होंडा मोटरसाइकिल व लूट की राशि बरामद हुई. मामले की जानकारी डीएसपी विप्लव कुमार ने प्रेसवार्ता दी. कहा कि बीते दिनों बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जयनगर थाना क्षेत्र के दीपक बर्तन भंडार में घुसकर 30 से 50 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए थे. जिसके बाद डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो बदमाशों को पकड़ा गया है. घटना को लेकर जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. छापेमारी के क्रम में दो अपराधी सतीश कुमार उर्फ नारद उम्र 22 वर्ष, बबलू कुमार राय उम्र 25 वर्ष बलडीहा वार्ड 3 एवं 2 थाना जयनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया. इस घटना में शामिल अन्य एक फरार अपराधी राकेश कुमार को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार दोनों अपराधी ने कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. अवसर पर डीएसपी विप्लव कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, एसआई शेषनाथ प्रसाद, एसआई मिथिलेश कुमार राही, एसआइ अमित कुमार, एस आई विपिन कुमार, एएसआई विनोद कुमार राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >