Madhubani News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो जख्मी

राजनगर-बाबूबरही मुख्य सड़क मार्ग के चिचरी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक के आमने - सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए.

राजनगर. राजनगर-बाबूबरही मुख्य सड़क मार्ग के चिचरी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक के आमने – सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसाऱ एक बाइक पर सवार देवेद्र मंडल साकिन मंगरौनी राजनगर, एवं प्रेम कुमार साकिन दुर्गीपट्टी खुटौना जबकि दूसरे बाइक पर सवार एसएसबी कैंप के विद्याशंकर झा सवार थे. यह दोनों बाइक राजनगर चिचरी स्थित पेट्रोल पंप के पास आमने सामने से टकरा गयी. जिसमे देवेद्र मंडल एवं उसी बाइक पर सवार प्रेम कुमार घायल हो गए. जबकि दूसरे बाइक पर सवार विद्याशंकर झा मामूली रूप से घायल हुए हैं. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >