Madhubani News : एक कट्टा व दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने बीती रात गोढ़ियारी गांव से छापेमारी कर बाइक सवार दो युवक को एक देसी कट्टा व दो कारतूस सहित पकड़ा.

फुलपरास. पुलिस ने बीती रात गोढ़ियारी गांव से छापेमारी कर बाइक सवार दो युवक को एक देसी कट्टा व दो कारतूस सहित पकड़ा. हथियार के साथ गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के धनौजा निवासी रंजीत कुमार उर्फ शिव यादव व संजीव कुमार के रूप में हुई. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार दोनों भाई अपने बहन के ससुराल गोढ़ियारी गांव गया था, जहां से पुलिस टीम को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक हथियार के साथ गांव में घूम रहे हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर पिस्तौल व दो कारतूस, बाइक के साथ दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि हथियार के साथ गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >