Madhubani News : डकैती कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और चोरी की बाइक बरामद

Two accused arrested in the robbery case

लखनौर. थाना क्षेत्र के रहीटोल गांव में पिछले शनिवार की रात हुई डकैती के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रेणु कुमारी ने बताया कि सूचना मिली कि गुरुवार देर रात मैबी गांव के गणेश यादव के घर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जमा हैं. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस की गाड़ी को देखते ही कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये. वहीं, एक व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम राजीव कुमार उर्फ बिल्टा बताया और स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है. इसके बाद पुलिस ने गणेश यादव के घर की तलाशी ली, जिसमें उनके कमरे से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुआ. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. पूछताछ में गणेश यादव ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ अशोक महतो और सुनील महतो के घर लूटपाट की. बताया कि वह शराब का तस्कर है और अशोक महतो भी इसमें लिप्त है. दोनों के बीच आपसी मनमुटाव के कारण लूट की साजिश रची. फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >