Madhubani News : प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सतलाखा डीह में स्वयंसेवी संस्था डॉक्टर प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई.

रहिका. प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सतलाखा डीह में स्वयंसेवी संस्था डॉक्टर प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई. जिसमें वर्ग 3 से 5 के 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सूरज कुमार ने पहला, अनुष्का कुमारी ने दूसरा व रिया कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. जिन्हें फाउंडेशन की ओर से कॉपी, पेंसिल जोमेट्री बॉक्स पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिलाषा कुमारी व संजय कुमार चौधरी ने प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने से छात्रों को अपना हुनर दिखाकर आगे बढ़ने का मौका मिलता है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. जिसमें राहुल कुमार, दीपेश कुमार, प्रीति कुमारी, ओम कुमार, मुस्कान कुमार, रोशनी कुमारी शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >