Madhubani News : आज से तीन दिवसीय दौड़े पर उद्योग मंत्री

4 अप्रैल से सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा तीन दिवसीय दौड़ा पर रहेंगे.

झंझारपुर. 14 अप्रैल से सूबे के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा तीन दिवसीय दौड़ा पर रहेंगे. वे झंझारपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रम के लिए आयोजक मंडल ने सभी स्तर पर तैयारी पूरी कर ली है. झंझारपुर नगर परिषद स्थित अशोक सम्राट भवन में सभा हॉल में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा सम्मानित करेंगे. इधर, झंझारपुर के हृदयस्थली लंगड़ा चौक पर बाबा भीमराव की मूर्ति की स्थापना होगी. इसका उद्घाटन मंत्री के हाथों होना तय है. 15 अप्रैल को उच्च माध्यमिक विद्यालय दीप पश्चिम और महंत राधा चरण प्लस टू उच्च विद्यालय चनौरागंज में स्मार्ट क्लास पुस्तकालय एवं अन्य आधुनिक शैक्षिक संस्थान की सुविधा का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >