Madhubani News : आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारु दुलहा में बड़का कमाल सखिया

वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में बने भव्य मंच से राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों ने अपनी गायकी से धमाल मचा दिया.

मधुबनी.

मिथिला महोत्सव के पहले दिन गुरुवार की देर शाम वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में बने भव्य मंच से राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों ने अपनी गायकी से धमाल मचा दिया. कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड डांस ग्रुप ने गणेश वंदना पर सामूहिक नृत्य कर समां बांध दिया. इंडियन आइडल फेम गायक शिवम सिंह ने केसरिया तेरा में दिन बीते सारा, ले जाए कहां, हवाएं हवाएं, देवा ओ देवा ओ देवा नमः, खाइके पान बनारस वाला, सहित कई फिल्मी गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. शिवम सिंह के गानों ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया . कॉमेडियन रोहित प्यारे ने फिल्मी दुनिया के हीरो अजय देवगन, शत्रुघ्न सिन्हा, सलमान खान, नाना पाटेकर, शाहरुख खान, राजपाल यादव सहित कई कलाकारों की नकल उतार कर दर्शकों की वह-वाही लूटी.

स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां

स्थानीय मैथिली कलाकारों ने मैथिली गीत गाकर समां बांध दिया. मैथिली कलाकार रुबी झा ने स्वर्ग से सुंदर मिथिला धाम, मंडल अयाची, राजा जनकक धाम, दिल में तुझे बिठाकर कर लूंगी मैं बंद आंखें गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया. बॉलीवुड डांसरों ने जमाने जानेमन, जिमी, जिमी, जिमी, याद आ रहा है गीत पर डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को तालियां बटोरी, इंडियन आइडल फेम सौम्या मिश्रा ने मैथिली में आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया, यारा सिली सिली बिरहा की रात गाना गाकर तालियां बटोरी. गायिका प्रिया प्रशांत झा ने सिया तू कुमारी मिथिला दुलारी, पाहुन हमार रघुवर धनुर्धारी गीत से दर्शकों की तालियां बटोरी. सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रामसेवक ठाकुर ने किया. इस मौके पर डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, मेयर अरुण राय, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, एसडीएम अश्विनी कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, एसटीसी रूपेश कुमार ,शिम्पा ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >