Madhubani:रिमझिम बारिश से कूल कूल हुआ मौसम, बर्षा का आरेंज अलर्ट

जिले में रिमझिम बारिश से मौसम कूल कूल हो गया है. मौसम विभाग ने जिला आरेंज अलर्ट जारी किया है. रिमझिम बारिश का दौर जारी है.

मधुबनी. जिले में रिमझिम बारिश से मौसम कूल कूल हो गया है. मौसम विभाग ने जिला आरेंज अलर्ट जारी किया है. रिमझिम बारिश का दौर जारी है. बारिश से एक तरफ किसानों और लोगों के चेहरे खिले हुए हैं. वहीं दूसरी ओर कई कॉलोनी में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विदित हो कि सावन का महीना बारिश के साथ शुरू हुआ था. शनिवार से शुरू हुई बारिश सावन की अंतिम सोमवार को जारी रहा. बारिश से किसान काफी खुश है. बरसात नहीं होने से जमीन सूखी पड़ी थी. अब बरसात से खेतों में भी नमी हो गई है. बारिश के बाद किसान धान की रोपाई करने की तैयारी में जुट गए है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होती रहेगी. रविवार रात को तेज हवा के साथ सावन की फुहार सोमवार सुबह तक जारी रहा. इसके बाद सोमवार को झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली. सोमवार को पूरवा हवा चलने के साथ ही बूंदा-बांदी का सिलसिला भी जारी रहा. सावन माह की अंतिम सोमवार बीतने के साथ ही मौसम का पारा भी नीचे लुढ़क गया है. इन दिनो लोगों को गर्मी से पूरी तरह से राहत मिली है. पिछले दो-तीन दिनों से हो रहे रिमझिम बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचा है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. आसमान में बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. बारिश ने निगम प्रशासन की ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी. मुख्यालय के आदर्श नगर कालोनी में कई घरों में पानी घुस गया है. इसके अलावा महिला कालेज रोड, हास्पिटल रोड, पंचवटी चौक से भौआड़ा जाने वाले रोड सहित दर्जनों गली मुहल्लों में जलजमाव के कारण लोग प्रभावित हुए.

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सोमवार को झमाझम हुईं बारिश व आकाश में बादल देखकर किसानों के चेहरे खिल गये. बारिश के बाद किसान धान रोपनी के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए. झमाझम बारिश व आकाश में उमड़ते बादलों को देख किसानों के मुरझाए चेहरे पर अचानक रौनक लौट आई है. मौसम के मिजाज को देख भरोसा है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी. वहीं कृषि विभाग का मानना है कि इस बार अच्छी बारिश होगी. मृगशिरा नक्षत्र में भी धान की रोपनी से अच्छी पैदावार होने की संभावना है. बारिश से अच्छी उपज को लेकर किसानों में खुशी है. खरीफ फसल के लिए खेतों में धान की नर्सरी रोहिणी नक्षत्र में तैयार की गई थी.जो अधिक धूप होने से सूख रही थी. पौधों का ऊपर वाला हिस्सा पीला पड़ रहा था. किसी तरह खेतों की पटवन कर किसान पौधों को सुरक्षित रखने के लिए मेहनत कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >