Madhubani News : लखनौर में नये थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

कार्तिक भगत लखनौर के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं. वे सोमवार की देर शाम पदभार ग्रहण किया.

लखनौर. कार्तिक भगत लखनौर के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं. वे सोमवार की देर शाम पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, गश्ती दल को पूरी तरह सक्रिय और सजग रखना तथा संदिग्ध अपराधियों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और जनता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. अपने पूर्व के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि वे अब तक 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर चुके हैं. इसके अतिरिक्त चार मामलों में सात देसी कट्टा, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती मावी रही टोल एवं गंगापुर भेलवा टोल डकैती कांड का पर्दाफाश करना है. इन घटनाओं का उद्भेदन अब तक नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. क्षेत्र के कुछ गणमान्य नागरिकों ने मंगलवार को नये थानाध्यक्ष कार्तिक भगत को पाग-दोपटा से सम्मानित किया. अपराध नियंत्रण व क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आशा जताई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >