Madhubani : हरलाखी विस के सामान्य प्रेक्षक ने करीब डेढ़ दर्जन मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

हरलाखी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक जितेंद्र कुमार ने सोमवार को डेढ़ दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

बेनीपट्टी . हरलाखी विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक जितेंद्र कुमार ने सोमवार को डेढ़ दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. प्रेक्षक ने बिरौली में बूथ संख्या 328, 329, 330, 331 व महमदपुर में केंद्र संख्या 351, 352, 353, 354, 355 एवं देपुरा में 342, 343, 344, 345 तथा गम्हरिया में बूथ संख्या 338 व 339 का बारी बारी से निरीक्षण किया. साथ ही वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधा यथा भवन, शौचालय, पेयजल, बिजली, पहुंच पथ, चहारदीवारी, रैप और फर्नीचर सहित अन्य का अवलोकन किया और मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इसके अलावे संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलओ से बूथ पर पूर्व के चुनाव का मतदान प्रतिशत के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली. साथ ही चुनाव संबंधित मतदाता पर्ची वितरण की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में हरलाखी विस में 11 नवंबर को मतदान होना है. जिसे लेकर केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. मौके पर मो. मकसूद आलम सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >