Madhubani News : झमाझम बारिश से शहर हुआ पानी - पानी

आधा घंटा की बारिश से जिला मुख्यालय पानी पानी हो गया. बुधवार को दिन में करीब दो बजे अचानक तेज बारिश हुई.

मधुबनी. आधा घंटा की बारिश से जिला मुख्यालय पानी पानी हो गया. बुधवार को दिन में करीब दो बजे अचानक तेज बारिश हुई. इस बारिश के कारण शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जल जमाव हो गया. वर्षा छूटने के बाद जब शहर में लोगों का आवागमन शुरू हुआ तो महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक से उत्तर मुख्य सड़क पर चूड़ी बाजार तक घुटना भर पानी जमा था. गांधी चौक से उत्तर एचडीएफसी बैंक से आगे सूड़ी स्कूल तक जल जमाव से लोगों को सड़क पर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पर रह था. सबसे अधिक परेशानी मरीज एवं उनके परिजनों को तब हुआ जब वे सदर अस्पताल से बाहर निकले. सदर अस्पताल से बाहर मुख्य सड़क से पंचवटी चौक तक भारी जल जमाव था. जल जमाव में फंसे दुख मोचन यादव ने महिला कॉलेज के नजदीक बताया कि सड़क पर इतना जल जमाव हो गया कि मोटरसाइकिल के सायलेंसर में पानी चला गया. जिससे बाइक बंद हो गया है. यह हाल शहर के सभी मुख्य सड़कों पर था. कोतवाली चौक, तिलक चौक,शंकर चौक,बाबूसाहब चौक सहित सड़क के सभी प्रमुख रास्ता पर जल जमाव से लोगों को काफी परेशानी हुई. स्कूल से आ रहे बच्चे पानी मे गिरते परते अपने घरों को गया. शहर के मोहल्लों का जल जमाव से हाल बेहाल है. गौशाला मोहल्ला, बीएन झा कॉलोनी, जेपी कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रगति नगर, हनुमानबाग कॉलोनी स्टेडियम रोड, आदर्श कॉलोनी सहित कई ऐसे मोहल्ला है जहां के निवासी जल जमाव से त्रस्त हैं. बीएन झा कॉलोनी के निवासी प्रो. शैलेंद्र कुमार झा कक्कू ने बताया कि पूर्व के वर्षों में बरसात पूर्व नाला व केनालों की सफाई होती थी पर इस वर्ष नाला व केनाल की सफाई नहीं हुआ है. नाला की सफाई ऊपरी तौर पर (कागजी कार्रवाई) होने से नहीं होगा. जब तक नाला से गाद की निकासी नहीं की जाती है तब तक शहर से जल निकासी नहीं हो पाएगी. क्या कहते हैं अधिकारी शहर में जल जमाव पर सिटी मैनेजर राजमणि प्रसाद ने बताया कि नाला एवं केनाल की सफाई के लिए वार्ड बार रोस्टर बनाया गया है. प्रत्येक दिन नाला सफाई अभियान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >