Madhubani News : पहलगाम की घटना में शामिल आतंकियों को मिले कड़ी सजा

जदयू जिलाध्यक्ष फूले भंडारी की अध्यक्षता में पिछले गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

मधुबनी. जदयू जिलाध्यक्ष फूले भंडारी की अध्यक्षता में पिछले गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर वक्ताओं ने राज्यसभा सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के कुशल नेतृत्व और झंझारपुर के सांसद आरपी मंडल के सहयोग एवं एनडीए के संयोजक सह प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य चंदन कुमार सिंह के सानिध्य में पिछले 24 अप्रैल को बिदेश्वर स्थान में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया. साथ ही जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हुई हत्या की निंदा की. घटना में शामिल आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गयी, ताकि देश में अमन चैन बरकरार रहे. साथ ही भविष्य में भारत में आतंकवाद एवं अलगाववाद की जड़ पनप न सके. वहीं, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत मजदूरों को शुभकामना दी. मौके पर विधानसभा प्रभारी मुरारी मोहन मिश्रा, कमलेश मंडल, किशोरी साह, पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम, गुलाब साह, डॉ. शिवकुमार यादव, प्रवीण कुमार मंडल, शिव कांत झा, कुमारी उषा, कैलाश पासवान, सत्यनारायण यादव, सीमा मंडल, विक्रमशिला देवी, रामनरेश चौपाल, भरत चौधरी, सनी सिंह, प्रभु जी झा, विश्वजीत कुमार सिंह मुन्ना, फूलदेव यादव, विनय कुमार झा, राजिकशोर साफी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >