Madhubani News : जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

भारत सरकार छात्राओं को स्किल विकास सहित रोजगार उपलब्ध करने के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है.

मधुबनी. भारत सरकार छात्राओं को स्किल विकास सहित रोजगार उपलब्ध करने के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. डॉ. विनय कुमार दास व डॉ. रानी सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. डॉ. रानी सिंह ने कहा कि झूमक लाल महिला कॉलेज में एप्रेंटिस ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. इसमें शामिल होने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा. मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को रोजगार दिया जाएगा. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि भारत सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह का स्किल विकास प्रशिक्षण दे रही है. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रोजगार का अवसर मिलेगा. तकनीकी पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि अभी छात्राओं को दो सत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 6 मई मंगलवार तक निबंधन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >