मधुबनी: प्रखंड की तेघरा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 111 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर शिविर में पहुंचे.
राशन कार्ड, पेंशन और आवास से जुड़े आवेदन आये
तेघरा पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आवास, कृषि, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने आवेदनों की जांच कर उनका मौके पर ही निष्पादन किया.
सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत देना है.
एक ही जगह विभिन्न विभागों की सेवाएं
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे. ग्रामीणों को एक ही जगह अलग-अलग विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एवं सहायता उपलब्ध करायी गयी.
मौके पर बीडीओ संजय कुमार, सीडीपीओ कुमारी रेखा, कृषि पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रत्येक पंचायत में लगाया जा रहा सहयोग शिविर
बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही जगह सभी विभागों की सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.
यह भी पढ़ें
दरभंगा में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, केस वापस लेने की मांग
