बिजली करेंट से किशोर की मौत

नरहिया थाना क्षेत्र के साननपट्टी गांव में रविवार को बिजली करेंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी.

फुलपरास. नरहिया थाना क्षेत्र के साननपट्टी गांव में रविवार को बिजली करेंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर की पहचान साननपट्टी निवासी दिलीप कुमार यादव के पुत्र विनय कुमार यादव 13 वर्ष के रूप में हुई हैं. नरहिया के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने कहा कि बिजली करेंट से हुई मौत की सूचना मिलने पर मृतक के घर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया. इधर विनय कुमार यादव के घर में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हाल बुरा हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >