Madhubani News :रिटेलरों के साथ सुधा के एमडी ने की बैठक

मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड समस्तीपुर इकाई, मधुबनी की ओर से झंझारपुर के सिमरा प्लांट परिसर में बैठक की गयी.

मधुबनी.

मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड समस्तीपुर इकाई, मधुबनी की ओर से झंझारपुर के सिमरा प्लांट परिसर में बैठक की गयी. झंझारपुर के सुधा ब्रांड, कंफेड, पटना के सहकारी ब्रांड के दुग्ध एवं उत्पाद के विक्रेताओं (रिटेलर) बैठक प्रबंध निदेशक आर के झा की अध्यक्षता में हुई. प्रबंध निदेशक ने उपस्थित रिटेलरों से बारी बारी से सुधा के उत्पादन एवं सेल की जानकारी ली. उन्होंने उत्पाद का सेल बढ़ाने की अपील की. रिटेलरों ने भी अपनी बातें रख सुझाव भी दिए. रिटेलरों ने बताया कि पाउच दूध कभी-कभी लीकेज रहता है. दूध का कैरेट कभी-कभी बढ़िया से साफ नहीं रहता है. लगन, त्योहार व अन्य शुभ कार्यों में जब दूध की डिमांड अधिक रहती है तो दूध की गाड़ी से दुबारा ट्रिप में दूध विलंब से मिलता है. जिसे दूर करने की उन्होंने मांग की समस्तीपुर से आए प्रभारी विपणन पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गर्मी का समय आ गया है. ऐसे में गोल्ड चेन मेंटेन करने के लिए कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है. कहा कि ओवर चार्जिंग की भी शिकायत नहीं आनी चाहिए. श्री कुमार ने कहा कि मधुबनी जिले का झंझारपुर विपणन पथ सुधा के दूध एवं उत्पाद आपूर्ति में पहले स्थान पर है. समस्तीपुर से आए मार्केटिंग आफिसर अखिलेश कुमार झा ने रिटेलर के नगद राशि जमा कराने की समस्या देूर करने के लिए रिटेलरों को जीएसटी नंबर लेना होगा. तभी वितरक ऑनलाइन पेमेंट ले सकेंगे. प्रभारी पदाधिकारी दुग्ध शीतक केंद्र मधुबनी विभव प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रबंध निदेशक ने प्रोडक्ट बढ़ाने का निर्देश दिया है. स्टाफ एवं रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर सभी मिलकर प्रोडक्ट का बिक्री अवश्य बढ़ाएंगे. मौके पर कुंदन कुमार, झंझारपुर विपणन पथ के वितरक प्रतिनिधि अंजनी कुमार, विपणन पथ के पर्यवेक्षक विपिन कुमार, अमन कुमार, निराला कुमार, शंभु कुमार, उमेश पासवान सहित कई रिटेलर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >